Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – छपार से अटेला नया तक बनेगी नई सड़क, 1.67 करोड़ रुपये मंजूर : विधायक सुनील सांगवान

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और परियोजना को मंजूरी दी है। गांव छपार से अटेला नया तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


विधायक सुनील सांगवान बताया कि नई सड़क की मंजूरी से गांव छपार, अटेला गांवों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों का आवागमन सुगम होगा तथा उन्हें रोजमर्रा के सफर में राहत मिलेगी।

विधायक ने कहा कि दादरी हलके का चहुंमुखी विकास और प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। मजबूत सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं। इसी सोच के साथ हलके के गांवों और ढाणियों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, बेहतर सुविधाएं और निरंतर विकास ही उनका मुख्य संकल्प है। छपार से अटेला नया तक सड़क निर्माण की मंजूरी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक सुनील सांगवान का आभार जताया।

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 14 माह के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत

Popular Articles