Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – रानीला जैन मंदिर में हरियाणा अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय बैठक एवं सम्मान समारोह, अधिवक्ता डॉ. सुभाष जैन को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Charkhi Dadri News – हरियाणा अधिवक्ता परिषद इकाई चरखी दादरी की ओर से गांव रानीला स्थित जैन मंदिर में सम्मान समारोह एवं प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जैन मंदिर के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता डॉ. सुभाष जैन को सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुकेश गर्ग प्रांत पालक अधिकारी एवं चेयरमैन हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, रणबीर खरकाली राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जगरूप कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा अधिवक्ता परिषद, सतपाल सिंगला संरक्षक एवं एनसीएम सदस्य, चंद्रपाल चौहान पूर्व अध्यक्ष एवं एनसीएम सदस्य, रविंद्र बुधवारी एनसीएम सदस्य, अशोक सिरसी चेयरमैन पशुधन आयोग हरियाणा, अमित चंदेल जोनल संयोजक उत्तर क्षेत्र तथा शीला तंवर महामंत्री हरियाणा अधिवक्ता परिषद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालयों में पक्ष रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में न्याय, संविधान के मूल्यों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आमजन को कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने और न्याय व्यवस्था के प्रति जनविश्वास बढ़ाने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को न्याय प्राप्त करने में सहायता मिल सके। अधिवक्ता परिषद चरखी दादरी इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र परमार, संरक्षक एवं पूर्व प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा तथा अजय बागला ने अतिथियों का स्वागत किया। देवेंद्र परमार और अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मीणा ने प्रांतीय बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जैन मंदिर रानीला के वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन को भी पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन चरखी दादरी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, महामंत्री सतीश एडवोकेट, युवा अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष संदीप परमार, अनिल शर्मा, ओम शर्मा, आनंद सेन, हुकमपाल, पंकज परमार, सिद्धार्थ बागला, वितिन सांगवान सहित पूनम सांगवान, सुजाता और दया समेत अनेक महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं।

उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को दादरी इकाई की तरफ से इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र परमार व अधिवक्ता परिषद के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मीणा द्वारा सभी को सम्मानित किया गया
फोटो कैप्शन – अधिवक्ता परिषद दादरी इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र परमार व अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र मैहड़ा द्वारा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता डा. सुभाष जैन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए

charkhi dadri news

Read More…..

Charkhi Dadri News – हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, मिलेगा 5 लाख रुपये तक का सम्मान

13 साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?

Popular Articles