Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एचसीएस में छठी रैंक हासिल करने वाले रजत फौगाट के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, दी बधाई

Charkhi Dadri News – हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में प्रदेशभर में छठी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले युवा रजत फौगाट के आवास पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा (सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन विभाग) ने पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री ने रजत फौगाट एवं उनके परिजनों के साथ काफी समय व्यतीत किया और इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।


Charkhi Dadri News – इस अवसर पर रजत फौगाट के पिता बलराज फौगाट, दादी बिमला देवी, माता श्रीमती राजबाला देवी (डिप्टी डीईओ) तथा धर्मपत्नी डॉ. अस्मिता फौगाट से भी स्नेहपूर्ण भेंट हुई। कैबिनेट मंत्री के आगमन पर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Charkhi Dadri News – बलराज फौगाट ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने भी दूरभाष के माध्यम से उन्हें एवं रजत फौगाट को शुभकामनाएं दीं। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का फोन आने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और जीवन का यह सबसे सुन्दर एवं गर्व का पल बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती अर्चना गुप्ता ने दूरभाष पर बधाई देकर रजत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। बलराज फौगाट व जनसमूह ने हरियाणा सरकार की चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर शंकर कॉलोनी वासियों ने बलराज फौगाट के साथ मिलकर आत्मीय स्वागत किया। बलराज फौगाट ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद किया।
चेयरमैन श्रीमती सुनीता दांगी, पूर्व चेयरमैन दिनेश शास्त्री, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, जिला कोषाध्यक्ष रवि गर्ग बधवानियां, भाजपा नेता बंटी शर्मा, सतीश बजाज, अनिल मातनहेल,

जिला पार्षद बददू पहलवान, मुन्ना सरपंच, दिनेश, राहुल मराठा, सतबीर गौड़, जे.पी. प्रधान, विजय अग्रवाल, सतनारायण, राजपाल फौगाट, देवकी नंदन शर्मा, राज सिंह शर्मा, राजीव, अमर सिंह, गजे सिंह नंबरदार, फौगाट खाप के उपप्रधान किला सिंह, सुरेंद्र लोहरवाड़ा, विकास सिंहमार, अजय कौशिक तथा दादरी शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे और शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान उपस्थितजनों व मंत्री जी ने रजत फौगाट की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रशासनिक सेवा में अपनी प्रतिभा, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता से समाज और प्रदेश की सेवा करेंगे।

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में किसान Vs प्रधान!

Charkhi Dadri News – बाढड़ा के राजकीय कन्या स्कूल में भूकंप आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, SDRF ने किया बचाव अभियान का अभ्यास

Popular Articles