Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नरसिंह बास स्कूल में युवा पीढ़ी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता सत्र, छात्राओं को ट्रैफिक नियमों, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

Charkhi Dadri News – सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और हाथ में चैबीसों घंटे रहने वाला मोबाइल फोन युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी चिंता को देखते हुए नरसिंह बास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अवेयरनेस सेशन का आयोजन  प्रिंसिपल बलजीत सांगवान की अध्यक्ष्ता में किया गया। समाजसेवी योगबीर सांगवान द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे युवा पीढ़ी बचाओ जन जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे सदर थाना के एसएचओ सतबीर सिंह, हेड कांस्टेबल किरण और हेड कांस्टेबल राय सिंह की टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया। पुलिस टीम ने किताबी ज्ञान से अलग हटकर बच्चों को व्यावहारिक सुरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच का फर्क समझाते हुए पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पैनिक होने के बजाय पुलिस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कैसे करना है।


आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के बढ़ते जाल और साइबर फ्रॉड को लेकर भी टीम ने बच्चों को अलर्ट किया। एसएचओ ने दोटूक शब्दों में छात्राओं को सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करने और मोबाइल की लत से दूरी बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में केवल अपराध ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी बात हुई, जिसमें करियर काउंसलिंग, किशोरावस्था के शारीरिक व मानसिक बदलाव, सही डाइट चार्ट और आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें शामिल रहीं।


समाजसेवी योगबीर सांगवान पिछले काफी समय से इस तरह के सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। उनका लक्ष्य पुलिस के साथ मिलकर युवाओं को भटकने से रोकना है। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रेम कुमार, सुनील कुमार, सविता सांगवान, अनिता पुनिया, मनोज कुमार, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा और साहिल ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Charkhi Dadri News

Read More…

चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में कर्मचारियों के खिलाफ भड़के किसान

Charkhi Dadri News – बाढड़ा के राजकीय कन्या स्कूल में भूकंप आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, SDRF ने किया बचाव अभियान का अभ्यास

Popular Articles