Charkhi Dadri News – युवा महोत्सव में जनता महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए प्रथम स्थान
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में आयोजित युवा महोत्सव में जनता महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी, हरियाणवी कविता पाठ, पंजाबी कविता पाठ, मेहंदी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्किट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, संस्कृत श्लोकोच्चारण तथा अंग्रेजी एवं हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के पक्ष और विपक्ष में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान समारोह में डॉ. सुशील सैनी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. रोशन लाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. हेमलता शर्मा, मिस मानसी, रक्षिता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की विशेष रूप से उपस्थिति रही । इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उनकी प्रस्तुतियों की तैयारी में योगदान देने वाले डायरेक्टर अविनाश चौहान, विकास उर्फ जित्तू, हीना, प्रीति तथा रविदीप को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More…
Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह
