Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के गांव बलकरा में आज रात्रि ठहराव कार्यक्रम, उपायुक्त मनदीप कौर सुनेंगी ग्रामीणों की समस्याएं

Charkhi Dadri News – नगराधीश सुरेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन आज 27 अक्टूबर को गांव बलकरा के शहीद रणबीर राजकीय विद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनदीप कौर एवं पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन सांय 6 बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष सीधे रखने तथा उनका यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News -दादरी विधायक सुनील सांगवान को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग तेज, क्षेत्र के लोगों ने की पैरवी

Charkhi Dadri के संतोखपुरा गांव का पंचायती झोटा चोर See More…

Popular Articles