Charkhi Dadri News – राजकीय महाविद्यालय, बहु में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में कॉलेज स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में बी.कॉम. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में बी.कॉम. प्रथम वर्ष की तनिषा, द्वितीय वर्ष की उषा तथा तृतीय वर्ष की हसीना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम. प्रथम वर्ष की अक्षरा, द्वितीय वर्ष की शीतल तथा तृतीय वर्ष की आरती की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, बी.कॉम. प्रथम वर्ष की सविता, द्वितीय वर्ष की सुजाता तथा तृतीय वर्ष की प्रीति की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में डॉ. रीना एवं डॉ. सुचित्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। व मंच संचालन सुनील कुमार कलकल द्वारा किया गया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के विषय संबंधी ज्ञान में वृद्धि होती है तथा उनमें तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, डॉ रविन्द्र सिंह व महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Read More….
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस लाइन में 28 अक्टूबर को होगी सरकारी गाड़ियों के पुराने See Mor..
