Charkhi Dadri News – मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के संयोजक चौधरी बलवान साहू के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चिकित्सा शिविरों में 857 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविरों में विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों से जुड़े 17 चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान चौधरी बलवान साहू के नाम पर 75 विशेष सेवा शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
शिविरों में मेदांता फाउंडेशन, अनमोल फाउंडेशन, ऑस्कर हॉस्पिटल, फिट फ्यूचर, सुविधा, गीतांजलि, ओम शांति, डॉ. गिरी आई सेंटर, डॉ. अशोका मल्टी हॉस्पिटल, पवन धीर की टीम तथा राजस्थान ईएनटी सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों ने सहयोग दिया। चिकित्सकों ने आंख, कान, नाक-गले, हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के साथ अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की। इसके अलावा ईसीजी, ब्लड शुगर, फेफड़ों की जांच और विटामिन-डी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें समय पर जांच करवाने के प्रति जागरूक करना रहा।
संगठन के युवा विंग के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने बताया कि चौधरी बलवान साहू द्वारा वर्ष 2004 में शुरू की गई समाजसेवा की मुहिम निरंतर आगे बढ़ रही है। संगठन की ओर से अब तक 1,655 रक्तदान शिविर, 2,171 चिकित्सा शिविर, 350 रोजगार मेले, 351 सम्मान समारोह और 4,557 सेवा भावना शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 30 पौधारोपण शिविर भी लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चौधरी बलवान साहू के 75वें जन्मदिवस को जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाते हुए अक्टूबर और नवंबर माह में 75 विशेष सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य जन कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
शिविरों का उद्घाटन मुख्य अतिथियों विमल यादव, ओमबीर यादव, बसंत शर्मा, प्रताप सैन, हरीश जोगी, उत्तम चौहान और मनफूल सैनी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर जय सिंह, विजय यादव, रोशन यादव, समुद्र सिंह, अनूप जांगड़ा, बानी सिंह लखेरा, सुधीर धांडा, यतिंदर, अनिल तक्षक, सज्जन सिंह, प्रकाश, मल्लू, ओमबीर सिंह, पवन, विजेंद्र सांगवान, कार्तिक सांगवान, विवेक सांगवान, विकास सांगवान, ओमबीर सांगवान, प्रतीक फोगाट, जोरा सिंह, नेत्र सिंह, पुलराज गौतम, इंद्रवेश बाबू, वीरेन, छत्तर सिंह, बलदेव, दीपक, सूरत सिंह, दिलेर, मंदीप, श्रीचंद, ढिल्लू, मलखान, करतार, अनिल कौशिक,
सरजीत जांगड़ा, बोली प्रजापत, शैलेश जोगी और यदविंदर पाटमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से सभी चिकित्सकों, चिकित्सा संस्थानों, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के माध्यम से समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
Read More…
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
