Charkhi Dadri News – विश्वकर्मा समाज जनकल्याण सेवा समिति गांव बलकरा की ओर से जांगड़ा समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह 15 नवंबर 2026, रविवार को उत्सव गार्डन, भिवानी रोड, चरखी दादरी में होगा।
समिति की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के प्रधान बलबीर सिंह जांगड़ा एवं सचिव रामफल जांगड़ा ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन सफलता की कुंजी हैं। शिक्षा और खेल युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन मिलने से अन्य बच्चों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थियों एवं खिलाडि़यों को अपने आवेदन फॉर्म 7 नवंबर 2026 तक जमा करवाने होंगे।
इसके लिए समिति की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को फॉर्म प्राप्त करने और जमा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दादरी क्षेत्र से नफे सिंह जांगड़ा रावलधिया, बाढ़ड़ा से अशोक जांगड़ा, मनोज जांगड़ा एवं भूप सिंह जांगड़ा, बौंद से सुरेश मास्टर रानीला, चरखी दादरी ग्रामीण क्षेत्र से रणधीर जांगड़ा लोहरवाड़ा, झोझू ब्लॉक से महाबीर सिंह नंबरदार, मनसुख ब्लॉक प्रधान तथा दादरी शहर से संजय जांगड़ा चांगरोडिया को जिम्मेदारी दी गई है।
Read More….
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
