Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – श्री कृष्ण गौशाला में 26 अक्टूबर को बांटी जाएगी दमा और नजले की औषधीय खीर


Charkhi Dadri News – दिल्ली-रावलधी बाईपास रोड स्थित श्री कृष्ण गो सेवा सदन की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर दमा और नजला रोगियों के लिए विशेष औषधीय खीर तैयार की जाएगी। सदन के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने बताया कि यह खीर चांदनी रात में विधि-विधान के साथ विभिन्न दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधियों को मिलाकर तैयार की जाती है।

उन्होंने बताया कि खीर को पूरी रात खुले आसमान के नीचे चांदनी में रखा जाता है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है, जिससे यह खीर दमा और नजले के रोगियों के लिए लाभकारी मानी जाती है।

शिव कुमार गर्ग ने बताया कि औषधीय खीर का प्रसाद 26 अक्टूबर को सूर्योदय से ठीक पहले रोगियों को वितरित किया जाएगा। खीर का सेवन करने वाले व्यक्ति का निराहार यानी खाली पेट होना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और दमा-नजले से पीड़ित रोगियों से अपील की कि वे इस अवसर पर पहुंचकर औषधीय खीर का प्रसाद ग्रहण करें। आश्रम की ओर से यह प्रसाद पूरी तरह निशुल्क वितरित किया जाएगा।

Charkhi dadri news

Read More..

चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.

Charkhi Dadri News – भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, इंदु बाला फोगाट होंगी मुख्य अतिथि

Popular Articles