Charkhi Dadri News – समस्त वाल्मीकि समाज, चरखी दादरी के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर को सायं 8:15 बजे सत्संग, 26 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे भव्य शोभायात्रा तथा 27 अक्टूबर को प्रातः 10:15 बजे भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजन में इनेलो महिला वर्ग की जिला प्रधान इंदु बाला फोगाट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा अतिथि के रूप में भाई गौरव हिंदू, मरीन इंजीनियर भी उपस्थित रहेंगे। वहीं बक्शी राम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद, भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में बाबा निर्माणदास तथा उमेश नाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
प्रधान अनूप वाल्मीकि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनका पावन जीवन यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति अपने विचारों और कर्मों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। प्रकटोत्सव के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उप प्रधान शिवा वाल्मीकि, कैशियर सागर वाल्मीकि, सचिव विकास वाल्मीकि, सलाहकार प्रवेश वाल्मीकि ने सभी से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।
Read More ….
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
