Charkhi Dadri News – चरखी दादरी CIA-II ने पशु चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपियों की पहचान जाफर निवासी कालाखेड़ा (नुंह) व वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद निवासी गुमड़ बिहारी (नुंह) के रुप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08.10.2026 को गांव संतोखपुरा की पंचायत के प्रतिनिधि प्रदीप पुत्र ईश्वर ने थाना सदर दादरी में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पंचायत द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व सामूहिक उपयोग हेतु 1,50,000 रुपये की लागत से एक झोटा खरीदा गया था।
उक्त पशु 26 सितंबर 2026 को गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना सदर दादरी में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी आरोपी सतीश उर्फ खड्डू को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था । आरोपी सतीश से वारदात में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी, मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस व 36000 रुपये बरामद किये गये थे ।
रविवार को ASI कृष्ण कुमार के नेतृत्व में CIA-II चरखी दादरी की टीम ने आरोपी जाफर निवासी कालाखेड़ा (नुंह) व वाजिद
पुत्र नूरमोहम्मद निवासी गुमड़ बिहारी (नुंह) को गिरफ्तारी गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
Read More…
सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक
