Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, CIA स्टाफ-II चरखी दादरी की कार्रवाई


Charkhi Dadri News –
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सीआईए स्टाफ- II चरखी दादरी ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्तौल) बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को सीआईए-II स्टाफ की टीम मुख्य सिपाही श्री भगवान EASI राजेश और सिपाही अनिल सरकारी गाड़ी में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए निमली चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि म.प्र. निवासी एक युवक अवैध हथियार सहित सेक्टर 8/9 के पीछे शमशान घाट के पास चरखी-निमली रोड से गुजरने की फिराक में खड़ा है।


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चरखी-निमली रोड पर दबिश दी। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। पुछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन निवासी गांव शंकरपुर, तहसील व जिला श्योपुर (मध्य प्रदेश) हाल बत्तर खेड़ी जोन बताया ।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बाईं जेब से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्तौल) बरामद हुआ। हथियार का कोई वैध लाइसेंस न प्रस्तुत करने पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया ।

Charkhi Dadri News

Read More…..

Charkhi Dadri News – हरियाणा जूनियर खो-खो टीम का चयन 20 अक्टूबर को जींद में, 45वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

चरखी दादरी में तिरुपति साड़ी शोरूम | High Quality सूट और सबसे सस्ते रेट | लेडीज सूट, लहंगा चुन्नी, साड़ियां…

Popular Articles