Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य-पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर

Charkhi Dadri News – किशोरावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, इस दौरान सही स्वास्थ्य शिक्षा, संतुलित पोषण, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है। यह विचार इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आईएपी भिवानी शाखा के अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह लाकड़ा ने व्यक्त किए।

वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए) चरखी दादरी एवं आर्यन मॉडल स्कूल के सहयोग से विद्यालय में पहली बार आयोजित ओजस किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. महावीर सिंह लाकड़ा ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित व्यवहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने ओजस कार्यक्रम के चार प्रमुख आयामोंकृओजस पोषण, ओजस मानस, ओजस सक्षम एवं ओजस सुरक्षाकृकी जानकारी देते हुए किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किशोर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी), टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा एवं सुरक्षित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था, जिसमें कक्षा 10वीं से 12वीं तक के लगभग 250 विद्यार्थियों एवं 10दृ12 शिक्षकों ने भाग लिया।


सत्र को आगे बढ़ाते हुए डॉ. योगेंद्र देसवाल ने आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क एवं आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. राज मेहता व डॉ. अमित डल्ला ने किशोरों के सामाजिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक बदलावों, पौष्टिक आहार, एनीमिया से बचाव, टीकाकरण तथा किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी खुलकर संवाद हुआ।


कार्यक्रम के समापन पर डॉ. महावीर सिंह लाकड़ा ने आईएपी हरियाणा के कार्यकारी बोर्ड सदस्य डॉ. मनोज रावल, आईएपी भिवानी शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ. राज मेहता, सचिव डॉ. आयुष अग्रवाल तथा आईएमए शाखा के सभी सदस्यों का उनके मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने आर्यन मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य विकास, विक्रम एवं विद्यालय प्रबंधन का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

आईएपी भिवानी शाखा ने भविष्य में भी विद्यालयों के माध्यम से बच्चों एवं किशोरों में स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Charkhi Dadri News

Read More…

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

Popular Articles