Charkhi Dadri News – अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण सभा जिला चरखी दादरी की त्रिमासिक बैठक आगामी 18 अक्टुबर रविवार को आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता जिला प्रधान पूर्व सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह जांगडा द्वारा की जाएगी। मार्गदर्शन जिला महासचिव दयराम इमलोटा का रहेगा।
दोनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को स्थानीय काठ मंडी क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसका समय प्रात 11 बजे का रहेगा। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी के साथ साथ बाढडा, बौंद, झोझू तथा दादरी शहरी व ग्रामीण ब्लाकों के प्रधान अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ सहभागिता करेंगे।
इसके अलावा बैठक में सभी पूर्व जिला प्रधानों की उपस्थिति रहेगी, जांगडा समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भी बैठक में सहभागिता की जाएगी।
बैठक में मुख्य चर्चा का विषय वर्तमान में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना व आगामी दिनों में उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करना रहेगा।
Read More….
