Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – महिला आत्मनिर्भरता से साकार होगा विकसित भारत का सपना: विद्या जाखड़

Charkhi Dadri News – नवरात्रि के पावन अवसर पर अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित एग्जीबिशन में विभिन्न प्रकार के उत्पादों की स्टाल लगाई गईं। एग्जीबिशन में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विद्या जाखड़ द्वारा लगाई गई स्टाल पर हस्तनिर्मित उत्पादों, ट्यूलिप फ्लावर, साड़ी, लहंगे व पर्स सहित विभिन्न आकर्षक वस्तुओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्या जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी विकसित भारत का सपना और अधिक मजबूत होगा। इसी उद्देश्य से वह अपने घर पर कई महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ जुड़ी महिलाएं हैंड बैग, हेयर रबर, परांदे, हैंडवर्क वाली साड़ियां, लड्डू गोपाल के वस्त्र तथा अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करती हैं। इन उत्पादों के माध्यम से महिलाओं को अपनी कला

और हुनर दिखाने का अवसर मिलने के साथ-साथ आय अर्जित करने का भी माध्यम मिल रहा है। विद्या जाखड़ ने बताया कि पूजा, किरण, सोना, मंजु, सोनाली सहित अन्य महिलाएं इस कार्य से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनका उद्देश्य केवल उत्पाद तैयार करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार देना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, सम्मान और सपनों को नई उड़ान देना है। यदि हर सक्षम व्यक्ति कुछ महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाए, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने में मदद मिलेगी।

Charkhi Dadri News


Read More..

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles