Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के गांव कादमा में जल जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ

Charkhi Dadri News – रकृति बचाओ पेड़ लगाओ अभियान के संयोजक भूतपूर्व सैनिक बलबीर सिंह मलिक ने कहा कि जल जागरुकता अभियान की सरकार द्वारा की गई शुरुआत अपने आप में एक अत्यंत ही सराहनीय कदम है, हमारा देश व हमारा राज्य अधिकतर आबादी आज भी गांवांे में ही रहती है,

इसलिए इन सभी को समझाना आवश्यक है कि जल है तो कल है, प्रकृति की इस अनमोल धरोधर को हम किसी प्रयोगशाला में बना नही सकते केवल इसका अधिक से अधिक बचाव करना ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहन करते हुए कहा कि इस प्रकार की अभियान सरकार को समय-समय पर चलते रहना चाहिए


उन्होंने बताया कि जिला चरखी दादरी ब्लॉक झोझू की ग्राम पंचायत कादमा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन खंड संयोजक दारा सिंह के नेतृत्व में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की ग्रुप मीटिंग की गई जिसमें जल की गुणवत्ता,जल संरक्षण,कैच दा रेन,जल अपर्ण, दूषित पानी पीने से होने वाले रोगों के बारे में, आवश्यकता के अनुसार पानी उपयोग करने, हर घर नल पर टूंटी लगाने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

खंड संयोजक दारा सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्रामीण अपने नलकों पर वॉल लगाएं ताकि गांव के आखिरी छोर तक पानी पहुंचे और जल व्यर्थ न बहे। पानी को बचाया जा सकता है बनाया नहीं जा सकता। इस मौके पर समिति के सदस्य,आरएमइ वर्कर अली मोहम्मद,शमशेर आंगनवाड़ी वर्कर सहित अन्य साथी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चरखी दादरी में पुलिस की ‘नाइट स्ट्राइक’!

Popular Articles