Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – डॉ. अरविंद शर्मा के जन्मदिन पर रवि इंडियन कोचिंग स्कूल में पौधारोपण, विद्यार्थियों को बांटे फल-मिठाई

Charkhi Dadri News – रवि इंडियन कोचिंग स्कूल द्वारा संचालित वीएम हाई स्कूल परिसर में हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के जन्मदिन अवसर पर संस्था निदेशक मास्टर रविंद्र वशिष्ठ की अगुवाई में बेल पत्र सहित अन्य पौाधों का रोपण किया गया व विद्यार्थियों द्वारा केक कटवाते हुए उनके बीच फल ,मिठाई एवं लड्डू वितरित करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।


रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि जीवन के मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण करना एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और विद्यार्थियों को प्रकृति की देखभाल करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और अच्छे संस्कारों से जोड़ना भी आवश्यक है।


उन्हांेने बतााय कि रवि इंडियन कोचिंग स्कूल न विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रयासरत है। सैनिक स्कूल, राय स्पोर्ट्स स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं अब तक 1585 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न संस्थानों में चयन हो चुका है।


कार्यक्रम में चेयरपर्सन पूजा वशिष्ठ, पूर्व प्रधान सतबीर गौड़, सुनील कौशिक देवकीनंदन भारद्वाज , पूर्व प्रधान अजय कौशिक, राम सिंह शर्मा खुर्द माई ,प्रमोद मराठा ,दीपक मराठा, बल्लू पहलवान, अक्षय मेहराणा , ठेकेदार जोगिंदर वशिष्ठ, अंकित पवार मनीष राणा पंकज शर्मा,नीलम कीना, मेघा जांगड़ा ज्योति, विषम वशिष्ठ, कन्नू सांगवान, मैडम अर्चना जांगड़ा, सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Charkhi Dadri news

Read More..

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles