Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में विश्व युवा सशक्तिकरण संघ की पहल, ग्रामीणों को बांटे कपड़े के थैले

Charkhi Dadri News – पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से विश्व युवा सशक्तिकरण संघ ने कपड़े के थैलों के वितरण का अभियान चलाया है। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बाढड़ा से विधायक प्रत्याशी रहे संदीप शर्मा पिचौपा की अगुवाई में गांव पिचौंपा कलां और पिचौंपा खुर्द में ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े और जूट के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

संदीप शर्मा पिचौपा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्लास्टिक और पॉलीथिन का बढ़ता उपयोग मिट्टी, जल स्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदायक है। यदि हम आज अपनी आदतों में बदलाव नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को बाजार जाते समय अपने साथ कपड़े या जूट का थैला लेकर जाना चाहिए और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर भी बड़ा सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सकता है। कपड़े के थैलों का नियमित इस्तेमाल, प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान और अधिक से अधिक पौधे लगाना प्रकृति को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। संदीप शर्मा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वयं पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें और

अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें प्रकृति से केवल संसाधन लेने के बजाय उसके संरक्षण के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरियाली से भरपूर वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर सिद्धार्थ, रविन्द्र ड्राइवर, मंजीत सोनी, नरेंद्र रंगा, दिनेश सांगवान, सुमित सांगवान, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा काकड़ोली, बलवान सांगवान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन – गांव पिचौंपा कलां व पिचौंपा खुर्द में ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित करते संदीप शर्मा पिचौपा।

Charkhi Dadri

Read More…

Haryana News – हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर! विनोद तिवारी अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Charkhi Dadri News – बाजरा बेचने आ रहे किसान जरूर देखें! ₹10 में भोजन-पानी और ठहरने की सुविधा |

Popular Articles