Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में पुलिस का रात्रि चेकिंग अभियान, 122 वाहनों की जांच और 22 के चालान

Charkhi Dadri News – पुलिस महानिदेशक हरियाणा के सख्त निर्देशों की अनुपालना में चरखी दादरी पुलिस ने जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसने तथा जिला को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 08/09 अक्टूबर की रात दादरी-चिड़िया रोड़ स्थित कनीना टी-पॉइंट नाका पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस विशेष अभियान की कमान स्वयं पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार ने संभाली, जबकि नाका प्रभारी निरीक्षक बलवान विशेष रूप से मोर्चे पर डटे रहे। डीएसपी धीरज कुमार और इंस्पेक्टर बलवान के कुशल नेतृत्व में 16 पुलिसकर्मियों की समर्पित टीम ने रातभर सीमावर्ती मार्गों पर पैनी नजर रखी और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखी।
अभियान के दौरान नाका से गुजरने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी रात मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 122 वाहनों को रोककर उनकी गहनता से तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, सामानों और वाहनों के कागजात की बारीकी से जांच की गई।


इसके साथ ही, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नियम तोड़ने वाले 22 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे गए और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की इस भारी नाकाबंदी और तत्परता से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों तथा असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।


मौके पर मौजूद जवानों को संबोधित करते हुए डीएसपी धीरज कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाके पर तैनात हर जवान चौकस और सतर्क रहे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि को कतई नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर एवं प्रभावी निगरानी ही सबसे मजबूत रणनीति है, और चरखी दादरी पुलिस जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Charkhi dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत

Charkhi Dadri News – सरकारी अस्पताल में हड़ताल से मचा हड़कंप ! स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे

Popular Articles