Charkhi Dadri News – संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर बनने वाले श्री रविदास सेवा आश्रम, चरखी दादरी की जमीन से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर श्री रविदास सेवा आश्रम के प्रधान जगदीश राय की अध्यक्षता में रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर वीरवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर आश्रम की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने सहित समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि श्री रविदास सेवा आश्रम की जमीन समाज की सामूहिक धरोहर है। समाज की इच्छा है कि इस भूमि पर आश्रम का निर्माण करवाकर संत गुरु रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाया जाए तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा सकें। प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले की जांच करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाए, ताकि आश्रम निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। मुलाकात के दौरान समाज की ओर से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और विकास से जुड़ी अन्य मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं।
प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ उसकी लंबित मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज की एकजुटता और जागरूकता को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में उचित कदम उठाकर श्री रविदास सेवा आश्रम की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने और भवन निर्माण का रास्ता साफ करने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर सचिव कैप्टन जयपाल सिंह, रामकुमार रावलधी, सूबेदार रमेश चोपड़ा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read More…
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत
Charkhi Dadri News – बाजरा बेचने आ रहे किसान जरूर देखें! ₹10 में भोजन-पानी और ठहरने की सुवि
