Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – यूजीसी कानून के विरोध में 12 अक्टूबर को भिवानी में जुटेगा सर्वसमाज – राहुल मराठा

Charkhi Dadri News – यूजीसी कानून को लेकर विरोध जताते हुए श्री ब्राह्मण सभा, चरखी दादरी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल मराठा ने सर्वसमाज से 12 अक्टूबर को भिवानी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में व्याप्त चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए तथा सरकार को इसको तुरंत प्रभाव से निरस्त कर देना चाहिए।

Charkhi Dadri News

राहुल मराठा ने जारी बयान में कहा कि यूजीसी कानून को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान संवाद और निष्पक्ष समीक्षा के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समाज के विभिन्न वर्गों की चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था पर भी विचार करने तथा यूजीसी एक्ट की समीक्षा करने की मांग उठाई। उनके अनुसार, शिक्षा और अवसरों से जुड़े प्रावधानों पर सभी पक्षों की बात सुनकर ऐसा निर्णय लिया जाना चाहिए, जिससे समाज में समानता, विश्वास और भाईचारा बना रहे। राहुल मराठा ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भिवानी स्थित राजपूत भवन में सर्वसमाज के लोग एकत्रित होंगे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लें।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत

चरखी दादरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Popular Articles