Charkhi Dadri News – भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा सामाजिक भाईचारे और आपसी समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर को सर्व समाज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे मंगल मार्केट, पुराना बस स्टैंड, चरखी दादरी में होगा। समारोह में हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को ब्राह्मण नेता सुधीर शर्मा चांदवास, ब्राह्मण खाप-19 के प्रधान विजय शर्मा ढ़ाणी तथा वरिष्ठ नेता शशिकांत भारद्वाज ने गांव ढ़ाणी फोगाट व टिकान कलां सहित आसपास के गांवों में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता शिव कुमार जिंदल ने बताया कि में दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास, कार्यक्रम मार्गदर्शक व हरियाणा वेयरहाउसिंग के चेयरमैन रामकिशन शर्मा, महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर परिषद चरखी दादरी के अध्यक्ष बक्शी सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में लोक गायक राजेश थूरानियां एवं पार्टी तथा मोनिका शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। वहीं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मौजूदगी को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता शिव कुमार जिंदल ने बताया कि शिक्षा, रोजगार, युवा जागरूकता और नशामुक्ति जैसे विषयों को लेकर भी कार्यक्रम में सकारात्मक संदेश दिया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों सहित सर्व समाज के लोगों से अपील की कि वे 11 अक्टूबर को मंगल मार्केट पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और सामाजिक भाईचारे व एकजुटता के इस प्रयास को मजबूती प्रदान करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान सरपंच प्रवीण टिकाल कलां, कैप्टन नरेश कुमार, बलबीर शर्मा टोड़ी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More….
Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Charkhi Dadri News – विधायक सुनील सांगवान के आवास का घेराव! मुर्दाबाद के नारों से गूंजा शहर
