Charkhi Dadri News – उपमंडल के गांव नांधा में स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र चितेश ने अंडर-11 वर्ग की चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल चेस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। चितेश ने अपनी एकाग्रता, धैर्य, रणनीतिक सोच और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता से विद्यालय के विद्यार्थियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है। विद्यालय प्रबंधन संस्था के निदेशक कुलदीप सांगवान, निदेशक मांगे राम, प्रधानाचार्य मन्दीप कुमार ने ने कहा कि चेस जैसे खेल विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता और धैर्य का विकास करते हैं। चितेश की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार को गर्व है कि चितेश ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण एवं समस्त विद्यार्थी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और विश्वास जताते हैं कि चितेश स्टेट लेवल चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एपीएस नांधा का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विनोद जांगड़ा, बजरंग, दिनेश कुमार नरेश कुमार, विनोद शर्मा, सोमवीर, शकुन्तला, सरोज, कार्यप्रभारी मेनका, उषा, बबीता, उर्मिला, नाजुक, संजू आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Read More…
Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
चरखी दादरी में देह व्यापार का धंधा , ल़डकियों और महिलाओं को See Mere…
