Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जन्मदिन पर 38वीं बार रक्तदान कर प्रदीप प्रजापति ने दिया मानवता का संदेश

Charkhi Dadri News – रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के उद्देश्य से रक्तवीर परिवार चरखी दादरी से जुड़े प्रदीप प्रजापति ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 38वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ रक्तदान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि खुशियों के अवसर को किसी जरूरतमंद के जीवन से जोड़ना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है।

रक्तवीर परिवार चरखी दादरी के राजेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप प्रजापति लंबे समय से नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं और अब तक 38 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Charkhi Dadri

इस अवसर पर प्रदीप प्रजापति ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति न रखें तथा स्वस्थ होने पर नियमित रक्तदान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। राजेश सोनी ने यह भी बताया कि चरखी दादरी में आयोजित होने वाली रामलीला में इस वर्ष प्रदीप प्रजापति भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मनीराम मस्ताना, शुभम तथा रक्तकोष के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रदीप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Read More…

Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

चरखी दादरी से बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना

Popular Articles