Charkhi Dadri News – चरखी दादरी – क्षेत्र में फुटबाल खेल को लेकर लगातार अपने कौशल के जरिए दादरी का नाम रोशन करने वाले चरखी फुटबाल क्लब द्वारा राज्य स्तरपर दोहरी सफलता हासिल की गई है। हाल ही में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय डॉक्टर बीरुमल ग्रासरूट फुटबॉल टूर्नामेंट में क्लब के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का डंका बजाते हुए दोहरी सफलता हासिल की है। विजेताओं के वापस लौटने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
अंडर-10 टीम ने जीता विजेता का खिताब
प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग में चरखी फुटबॉल क्लब की टीम जिसमें कि नवनीत, जयस, यश, देविक, मयंक, हर्षित, विहान, कुश, हिमांशु और जस्सी आदि शामिल रहे इन्होंने प्रतियोगिता के आरंभ से ही दबदबा बनाए रखा। शानदार खेल और बेहतरीन तालमेल के दम पर टीम ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम ।
अंडर-12 टीम बनी उपविजेता
इसी प्रकार अंडर-12 वर्ग की टीम भविष्य, लक्ष्य, रितिक, पूरव, अर्पित, रितिक, लवीश, मन्नू, कार्तिक और हिमांशु आदि ने अपने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में के बाद नन्हे नन्हें विजेताओं के वापिस आने पर ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इन नन्हे खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में ये फुटबॉल के क्षेत्र में अपने गांव और क्लब का नाम और भी रोशन करेंगे।
Read More…
Charkhi Dadri News – विधायक सुनील सांगवान के आवास का घेराव! मुर्दाबाद के नारों से गूंजा शहर
