Charkhi Dadri News – उपायुक्त ने रात्री ठहराव कार्य रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान मंदौला गांव में ग्रामीणों ने अवैध कब्जों को लेकर कई शिकायतें उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष रखी और कब्जों को हटाने का अनुरोध किया। गांव के लोगों की मांग पर उपायुक्त ने सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश मौक पर ही बीडीपीओ का दे दिए हैं। उपायुक्त वीरवार शाम पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी व अन्य अधिकारियों के साथ मंदौला गांव में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंची थी।
उन्होंने अवैध कब्जों को लेकर कार्यक्रम में बार बार आई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए गांव के लोगों से पूछा कि अगर पूरे गांव से सभी कब्जे हटा दिए जाएं तो इसमें गांव की क्या राय है। इसपर वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ सहमति जताते हुए अवैध कब्जे हटाने की बात कही। इस उपायुक्त ने मौके पर बीडीपीओ को सभी अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए और कहा कि जिसने अवैध रूप से कब्जे कर रखे हैं वो अपने आप उसे हटा ले अन्यथा प्रशासन उस कब्जे को हटाएंगा और उसका खर्चा भी संबंधित को ही देना होगा।
उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कुल 57 शिकायतें एवं समस्याएं रखी गई। इनमें मुख्य रूप से बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय में बढ़ोतरी, आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र में संशोधन तथा बिजली से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों की जांच करते हुए जहां संभव हुआ, वहीं समाधान किया। वहीं, शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांवों तक पहुंचाना और ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला या उपमंडल स्तर के सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। साथ ही, अधिकारियों को जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
नशे के खिलाफ ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि गांवों में पहले नशे की समस्या चिंता का विषय रही है, लेकिन अब ग्रामीणों में नशे के खिलाफ जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में सरपंच, ग्राम पंचायत और ग्रामीण भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डïा, एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह व सीटीएम सुरेश कुमार अन्य अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More….
चरखी दादरी से बड़ी खबर: काले शीशे वाली पुलिस गाड़ी पर सवाल, वकील ने पूछा-कानून सबके लिए बराबर ?

