Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन ! जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹18,350 नकदी व ताश बरामद

Charkhi Dadri News – अपराध रोकथाम व जुआ अधिनियम के तहत चरखी दादरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 7 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,350 रुपये की दांव पर लगी नकदी, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री बरामद कर कानूनी शिकंजा कसा है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

पहली कार्रवाई उप-निरीक्षक सुरेन्द्र थाना शहर दादरी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एमसी कॉलोनी, 27 फुटा रोड पर स्थित एक मकान के पास खाली जगह में की। वहां ताश के पत्तों से फ्लैश खेल रहे चार व्यक्तियों को मौके पर ही घेराबंदी कर काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखचैन पटेल निवासी किशनगंज, जिला दमोह, म.प्र., भागचंद कुशवाहा निवासी भैरवा, जिला छतरपुर, म.प्र., रामपाल निवासी लालपुरवा, जिला छतरपुर, म.प्र. और मक्खन निवासी करौला, जिला टीकमगढ़, म.प्र. के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 12,500 रुपये की नकदी व 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

Charkhi Dadri News

दूसरी कार्रवाई उप-निरीक्षक जीतराम थाना शहर दादरी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के पीछे पार्क की खाली जगह पर की गई। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा, जिनकी पहचान पूर्ण प्रजापति निवासी पुछी, जिला छतरपुर, म.प्र., भागीरथ अहिरवार निवासी गुरैया, जिला छतरपुर, म.प्र. और रामकिशोर कुशवाहा निवासी रमपुरा, जिला छतरपुर, म.प्र. के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 5,850 रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए।

दोनों मामलों में थाना शहर दादरी में हरियाणा जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

Read More…

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का प्रहार, स्कूली विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा व डायल 112 की दी जानकारी

CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई , 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी

Popular Articles