Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन! भैंस चोरी के प्रयास मामले में 6 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अदालत से उद्घोषित अपराधी चल रहे आरोपी मोरवाला निवासी सतीश को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में गांव मोरवाला से भैंस चोरी के प्रयास का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से अदालत में पेश न होकर फरार चल रहा था।

Charkhi Dadri News – दिनांक 8 जुलाई 2020 की रात करीब 11 बजे गांव मोरवाला निवासी बलवान के प्लाट में बंधी भैंसों को चुराने की नीयत से सतीश और उसका साथी प्रदीप घुसे थे। कुत्तों के भौंकने पर पीड़ित की आंख खुल गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से प्रदीप को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि सतीश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। शिकायत पर पुलिस चौकी इमलोटा में मामला दर्ज कर जांच की गई।

Charkhi Dadri

तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने 9 जुलाई 2020 को दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया था।


न्यायिक प्रक्रिया के दौरान आरोपी सतीश अदालत की सुनवाई से लगातार गैर-हाजिर रहने लगा। माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी सतीश को 13 मई 2026 को ‘उद्घोषित अपराधी’ (Proclaimed Person) घोषित कर दिया था।


शुक्रवार को स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी सतीश को काबू किया । पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More….

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का प्रहार, स्कूली विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा व डायल 112 की दी जानकारी

सीआईए चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई…

Popular Articles