Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी: CIA स्टाफ ने हथियारबंद युवक को किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस बरामद

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ पुलिस टीम बस अड्डा चरखी पर गश्त कर रही थी । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि अजय निवासी खरकड़ी झॉवरी, जिला भिवानी अवैध हथियार लेकर बस अड्डा पैतावास खुर्द से आगे डोहकी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। अगर तुरंत रेड की जाये तो अवैध हथियार के साथ काबू आ सकता है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम बस अड्डा पैतावास खुर्द से आगे डोहकी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुँची । जहां पर सुचना के मुताबिक एक शख्स खड़ा दिखाई दिया । टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की, जिसने अपनी पहचान अजय निवासी खरकड़ी झॉवरी, जिला भिवानी बताई । तलाशी लेने पर शख्स के पास एक देशी पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए ।

Charkhi Dadri


बरामद हथियार व कारतूसों के संबंध में आरोपी से लाइसेंस/परमिट मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद देशी पिस्तौल व कारतूसों को कब्जे में लिया । आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर दादरी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए आरोपी को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पुछताछ जारी है ।

Read More….

Charkhi Dadri News – इग्नू ने दाखिले व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन!

Popular Articles