Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरीमें जेल लोक अदालत का आयोजन, 1 लंबित मामले का हुआ निपटारा


Charkhi Dadri News
– माननीय श्री देश राज चालिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के मार्गदर्शन में आज वीरवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

Charkhi Dadri News -जेल लोक अदालत की कार्यवाही श्री संजीव काजला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जेल में लंबित मामलों में से 1 मामले को लोक अदालत के समक्ष सुनवाई हेतु लिया गया तथा उसका निपटारा किया गया।

इस अवसर पर श्री संजीव काजला ने कहा कि जेल लोक अदालत का उद्देश्य जेल में निरुद्ध व्यक्तियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना तथा आपसी सहमति एवं वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम हैं।

Charkhi Dadri

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Read MOre…

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो!…

Charkhi Dadri News – राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज राव इंद्रजीत के संघर्ष की देन: आरती राव, यादव सभा को 31 लाख की घोषणा

Popular Articles