Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एच.डी. किड्स केयर समसपुर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

Charkhi Dadri News – एच.डी. किड्स केयर समसपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित प्रस्तुतियां दीं तथा जन्माष्टमी के महत्व को दर्शाते हुए गीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय का वातावरण ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर विद्यालय की एच.ओ.डी. अंजलि कालरा के साथ नीतू मैम, अंशुल, कविता हुड्डा, कविता सैनी, हर्षिता, कुसुम एवं बेबी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी।

charkhi dadri


विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं एवं बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।

Read More News …..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरीमें जेल लोक अदालत का आयोजन, 1 लंबित मामले का हुआ निपटारा

“हम मरने के लिए तैयार हैं, लेकिन ₹15 हजार में कूड़े-कचरे और गंदगी में हाथ नहीं मारेंगे!”

Popular Articles