Charkhi Dadri News – प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देहाती ठाठ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेरित की।
उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हमेशा से अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से धर्म, भाईचारे और एकता का संदेश दिया था। आज समाज को भी इन्हीं मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़ी मिलेंगी और उनके दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के अधिकारों की लड़ाई किसी एक जाति या समाज की लड़ाई नहीं है। यह 36 बिरादरियों की साझा लड़ाई है और सभी बिरादरियां एकजुट होकर आगे बढ़ेंगी, तभी क्षेत्र को उसका हक मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा वीरों की धरती है। नसीबपुर की लड़ाई में हजारों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। वहीं रेजांगला की बर्फीली पहाड़ियों में 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि यह दक्षिण हरियाणा के शौर्य, साहस और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव वीरेंद्र सिंह और पिता केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से सीखा है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण हरियाणा के साथ जहां भी अन्याय हो, उसके खिलाफ मजबूती से खड़ा होकर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, कि अगर आप लड़ेंगे नहीं तो जीतेंगे कैसे।
उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह लगातार दक्षिण हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का उनका संघर्ष आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक अहीर समाज की नहीं है, बल्कि 36 बिरादरियों को एकजुट होकर दक्षिण हरियाणा के हक के लिए लड़ना होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चरखी दादरी में बनने वाले राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और आरती सिंह राव ने इसका श्रेय केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दिया।
उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने हमेशा इलाके के हक के लिए लड़ाई लड़ी है और इलाके के अधिकारों के लिए किस तरह संघर्ष किया जाता है, यह राव साहब ने सिखाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति कर रहा है और विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चौथी बार भी देश एवं प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि पूरे भारत में यादव महासभा के नाम से एक ही पंजीकृत महासभा है, जिसका गठन वर्ष 1971 में हुआ था। इसके अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं। नारनौल विधायक ओमप्रकाश एडीओ प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि वह स्वयं वर्किंग अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
इस दौरान चरखी दादरी यादव सभा को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी बिरादरियों के विधार्थियों को सम्मानित भी किया।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे
भिवानी महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद राव तुलाराम ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उस समय अंग्रेजों ने देश की एकता को कमजोर करने के लिए समाज को बांटने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पहले जात-पात का इतना भेदभाव नहीं था। हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं और समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की तारीफ करते हुए कहा कि वह ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से क्षेत्र को एम्स जैसी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली है, जिसका सबसे अधिक लाभ इलाके के लोगों को मिलेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक गांव में एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए तो सरकार वहां विकास और जनहित से जुड़ी सुविधाएं ।
चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास वर्ष 2027-28 में करवाने की मांग रखी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चरखी दादरी में 200 बैड के छह मंजिला अस्पताल को मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दादरी विधानसभा के गांव अचिना स्थित पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। विकसित करने की दिशा में कार्य कर सकती है।
बाढ़ड़ा से भाजपा विधायक उमेद सिंह पातुवास ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि चरखी दादरी को जिला बनाने की मांग को लेकर हुए संघर्ष में आरती सिंह राव ने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को लगातार गति मिल रही है।
कोसली से विधायक अनिल यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव क्षेत्र के विकास तथा जनता के हितों के लिए लगातार मजबूती से आवाज उठा रहे हैं। दोनों नेताओं के प्रयासों से क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। उन्होंने यादव समाज की एकजुटता और भाईचारे को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने समाज से शिक्षा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नारनौल से विधायक ओमप्रकाश एडीओ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया था। कौरवों के अन्याय के विरुद्ध पांडवों ने धर्म और सत्य की लड़ाई लड़ी। इसी तरह अमर शहीद राव तुलाराम ने 1857 में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह और आरती सिंह राव क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए इसी संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव वीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए राव इंद्रजीत सिंह आज भी क्षेत्र की जनता के हक और विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, चरखी दादरी यादव सभा प्रधान महाबीर यादव, सचिव रूपराम यादव, कर्नल जगदेव सिंह, कर्नल आशीष यादव , चीफ इंजीनियर रविन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, वार्ड नम्बर 11 से जिला पार्षद अनुवीर यादव ,मोहन यादव , राजपाल पूर्व सरपंच मिसरी, सरपंच जितेन्द्र जयश्री,बब्लू यादव, अजीत यादव,रमेश नम्बरदार, नरपाल यादव,विजय यादव, विरेन्द्र बरसाना, सोमवीर बरसानी
एवं समस्त यादव सभा एवं समाजसेवी चरखी दादरी दादरी मौजूद रहे।
Read More…

