Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने में जुटी चरखी दादरी पुलिस, 2 तस्करों की अवैध संपत्ति पर कसा शिकंजा

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. के निर्देशानुसार चरखी दादरी पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीएसपी साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में थाना शहर दादरी की पुलिस टीमों ने 2 नशा तस्करों के ठिकानों पर 68F NDPS के तहत छापेमारी कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को कब्जे में लिया ।

थाना शहर पुलिस की टीमों द्वारा छापेमारीसोमवार को थाना सदर चरखी दादरी पुलिस ने SI भीम सिंह व PSI विजय के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों के मकानों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के प्रावधानों के तहत छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में आए आरोपी:

सौरव उर्फ पट्टू निवासी झज्जर घाटी, शहर दादरी नीतीश सैनी उर्फ डमरू निवासी वार्ड नं 6, सैनीपुरा मोहल्ला शहर दादरी

तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों के घरों से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित होने के संदेह में कीमती घरेलू सामान को कब्जे में लिया है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशा नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ-साथ तस्करों की आर्थिक जड़ पर प्रहार करना है। नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

आमजन से पुलिस की अपील

चरखी दादरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले में कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस को दी गई जानकारी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन के सक्रिय सहयोग से ही जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाया जा सकता है।

Read More….

Charkhi Dadri News – अलीगढ़ से गोगामेडी जाते हुए श्रध्दालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर के बाद मचा हड़कंप

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, रात में निकाला मशाल जुलूस

Popular Articles