Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में एक्टिव जिला प्रशासन, सीटीएम सुरेश दलाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित शिकायत निपटान के निर्देश

Charkhi Dadri News – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजना का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। सीटीएम सुरेश दलाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा।


बैठक में समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की स्थिति पर अपडेट रिपोर्ट सम्बन्धित अधिकारियों से ली गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता की समस्याओं का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न की जाए।

उन्होंने बैठक में विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘समाधान शिविर’ में आने वाले हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासनिक कार्यप्रणाली को इतना सुलभ बनाया गया है कि आम जन को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का उसी दिन या तय समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों का हो शीघ्र निपटान
जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समाधान की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है।

Charkhi dadri

यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण शिकायत लंबित पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी सरकार के इन डिजिटल पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान तहसीलदार सन्नी दलाल,नायब तहसीलदार साहिल दलाल,नायब तहसीलदार बौन्द अन्जु एससीपीओ विकास राणा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More…

चरखी-दादरी में बड़ा सड़क हादसा!…

Charkhi Dadri News – नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने में जुटी चरखी दादरी पुलिस, 2 तस्करों की अवैध संपत्ति पर कसा शिकंजा

Popular Articles