Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – .72 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार | ऑल्टो कार भी जब्त | HSNCB की बड़ी कार्रवाई


Charkhi Dadri News – HSNCB यूनिट भिवानी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों को दबोचा, हेरोइन तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी कब्जे में
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल अभियान के तहत चरखी दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.72 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी बास खुडाना, थाना सदर महेन्द्रगढ़ तथा अमित निवासी स्याणा, थाना कनीना, जिला महेन्द्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीला पदार्थ लाने में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को SI सुरेन्द्र कुमार, HSNCB यूनिट भिवानी अपनी टीम के साथ दादरी-झज्जर रोड पर 152-D हाईवे पुल के नीचे गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आकाश और अमित एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में नशीला पदार्थ लेकर रोहतक की तरफ से चरखी दादरी आएंगे ।


सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दादरी-झज्जर रोड पर रामबाग के सामने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सुचना के मुताबिक सफेद रंग की ऑल्टो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर चालक तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति को काबू किया। चालक ने अपना नाम आकाश तथा कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमित बताया। राजपत्रित अधिकारी सन्नी दलाल, तहसीलदार चरखी दादरी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने उनकी और गाड़ी की तलाशी ली । तलाशी के दौरान शख्स आकाश की जेब से एक पॉलीथिन में 5.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।


पुलिस ने बरामद हेरोइन और ऑल्टो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया । PSI अमनदीप थाना सदर दादरी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुछताछ के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

Read More News…

Charkhi Dadri News – पुलिस का बड़ा एक्शन रातभर चला नाका चेकिंग अभियान | 87 वाहन चेक, 22 चालान, 4 जब्त

Charkhi Dadri News – पुलिस का बड़ा एक्शन रातभर चला नाका चेकिंग अभियान | 87 वाहन

Popular Articles