Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध डोगा गन सहित आरोपी गिरफ्तार


चरखी दादरी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध डोगा गन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित उर्फ मोनू निवासी तलाव, जिला झज्जर के रुप में हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार को अपराध शाखा दादरी की टीम हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही दिनेश, चालक EASI संजय सरकारी वाहन में चिड़िया मोड़ नाका पर गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महेंद्रगढ़ की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही है, जिसे मोहित उर्फ मोनू निवासी तलाव, थाना सदर झज्जर, जिला झज्जर चला रहा है तथा उसके पास अवैध डोगा गन है।


सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा चेकिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद महेंद्रगढ़ की तरफ से उक्त नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से उसका नाम-पता पूछा, जिस पर उसने अपनी पहचान मोहित उर्फ मोनू निवासी तलाव, जिला झज्जर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी के कंडक्टर साइड के पायदान से एक डोगा गन बरामद हुई।


पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद डोगा गन का लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बरामद हथियार व गाड़ी स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना शहर दादरी में आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद डोगा गन नरेन्द्र निवासी बेरी गेट झज्जर का लाइसेंसी हथियार है । पुलिस ने नरेन्द्र को शामिल अनुसंधान कर पुछताछ की । आज आरोपी मोहित उर्फ मोनू को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read more news……..

Charkhi Dadri – चिट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा | चरखी दादरी

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल! मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठीं सड़कें

Popular Articles