Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में लोहारू कैनाल में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया।
काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस के अनुसार दादरी शहर के वार्ड-17 निवासी 17 वर्षीय समीर कादयान और झरना घाट निवासी 16 वर्षीय कार्तिक अपने कुछ दोस्तों के साथ लोहारू कैनाल में नहाने गए थे।
इसी दौरान दोनों तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में लापता हो गए।
उनके साथ मौजूद युवकों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। संयुक्त टीम ने सर्च अभियान शुरू किया।
देर रात समीर कादयान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अगले दिन सुबह अभियान दोबारा शुरू करने पर कार्तिक का शव भी नहर से निकाल लिया गया।
सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों का सिविल अस्पताल चरखी दादरी में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
Read More ….
Charkhi Dadri News : PMT इंडस्ट्री में चोरी की कोशिश नाकाम | दीवार फांदकर घुसे 3 आरोपी गिरफ्तार
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई | ग्रामीणों ने खत्म किया धरना

