Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : हनी ट्रैप के जरिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति-पत्नी समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपये मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पति-पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झज्जर जिले के गांव अच्छेज निवासी हरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से झाड़ली स्थित एक हार्डवेयर दुकान पर काम करता है।

इसी दौरान उसकी पहचान दादरी निवासी भावुक नामक युवक से हुई, जो लोक टेलीविजन के काम से झाड़ली आता-जाता था। बाद में उसकी जान-पहचान भावुक की पत्नी से भी हो गई।

शिकायत के अनुसार 22 और 23 मई 2026 को महिला ने उसे कई बार फोन कर अपने घर बुलाया।

इसके बाद वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर दादरी पहुंचा।

आरोप है कि जैसे ही वह भावुक के घर पहुंचा, वहां भावुक अपने कुछ साथियों के साथ आ गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई।

हरेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की।

घबराकर उसने अपने दोस्त कृष्ण को फोन कर पूरी बात बताई और रुपये लेकर आने को कहा।

इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने के कोई सबूत नहीं मिले।

बाद में हरेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि भावुक और उसका एक साथी रुपये लेने के लिए बस स्टैंड इलाके में पहुंचे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भावुक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी वहां से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी भावुक ने स्वीकार किया कि उन्होंने योजना बनाकर हरेंद्र को घर बुलाया, उसके साथ मारपीट की और रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे मांगने की कोशिश की।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई ललित हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग!

समसपुर गांव में नशे के खिलाफ धरना जारी | विधायक की अपील बेअसर , ग्रामीणों का बड़ा फैसला !

Popular Articles