Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम चरस सहित 2 युवक गिरफ्तार | महिला सप्लायर भी पकड़ी गई

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपियों से 12 ग्राम चरस बरामद हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार रात्रि को सदर थाना दादरी की टीम ASI अवनीत, हेड कांस्टेबल सुधीर, सिपाही पवन सरकारी गाड़ी में गश्त के दौरान दादरी से झज्जर रोड 152 डी पुल के नीचे मौजुद थे ।

उस समय ASI अवनीत को सुचना मिली कि निखिल निवासी गामडी मोहल्ला चरखी दादरी व विनोद निवासी झुग्गी झोपडी मोहल्ला चरखी दादरी नशीला पदार्थ चरस खरीदने व बेचने का काम करते है और अभी दोनो गांव समसपुर मे सुल्फा बेचने या खरीदने के लिए आएंगे ।

सुचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव समसपुर बस अड्डा के पास पहुँचकर नाकाबंदी की ।

कुछ देर इन्तजार करने के बाद चरखी दादरी की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाडी मे दो नौजवान लडके आते दिखाई दिए ।

पुलिस पार्टी को देखकर गाडी को वापिस मोडकर भागने की कोशिश करने लगे । टीम ने गाड़ी को काबू कर उनका नामपता पुछा ।

जिन्होंने अपना नाम निखिल निवासी गामडी मोहल्ला चरखी दादरी व दुसरे लड़के ने अपना नाम विनोद निवासी झुग्गी झोपडी मोहल्ला चरखी दादरी बताया।

ड्युटि मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह प्रिंसिपल गवर्मेंट स्कूल, समसपुर के सामने गाड़ी व दोनो शख्स की तलाशी ली गई ।

तलाशी के दौरान गाडी के डेसबोर्ड से एक पॉलिथीन में 12 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुआ ।

पुलिस ने बरामद चरस व गाड़ी स्विफ्ट को कब्जे में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

बरामद चरस के बारे में आरोपी विनोद व निखिल ने पुलिस को बरामद चरस समसपुर निवासी महिला से 3 हजार रुपये में खरीदना बताया ।

सोमवार को पुलिस ने समसपुर निवासी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपिया से चरस खरीदने के बदले प्राप्त 3 हजार रुपये बरामद किये ।

पुछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : पुलिस का बड़ा खुलासा 10 चोरी की वारदातों के आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और नकदी बरामद

Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

Popular Articles