Charkhi Dadri News : चरखी दादरी शंकर काॅलोनी स्थित फस्र्ट स्टेयर प्ले स्कूल में मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य एवं कार्ड मेकिंग गतिविधियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मख्य शिक्षिका वन्दना शर्मा ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों के संस्कारों में मां की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कलावती हाॅस्पीटल की डाॅ. रस्मिता रजत फौगाट ने माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है।
उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने सभी माताओं को प्रणाम कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी। मां बच्चे की पहली गुरु व सम्पूर्ण पाठशाला है। मां भावनाओं का समंदर है।
माँ त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है।
माँ की ममता शिशु के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच का काम करती है।
एक अबोध बालक को सभ्य नागरिक बनाने में माँ का योगदान अतुलनीय होता है।
दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना स्वार्थ के है, तो वो माँ का है।
माँ का प्यार न शब्दों में बंधता है, न किसी तोहफे।
माँ ईश्वर का दूसरा रूप है। माँ के बिना घर, घर नहीं लगता।
‘माँ’ कहने से ही होंठों पर मुस्कान आ जाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण एवं बच्चों को दिए जा रहे संस्कारयुक्त शिक्षण की सराहना की।
उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।
Read More ….
Charkhi Dadri News : भिवानी कॉलेज हॉस्टल में दादरी की छात्रा ने दी जान
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.
