Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला युवक और मां पर जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार |

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने घर में घुसकर युवक ओर उसकी मां पर कुल्हाड़ी व रापड़ी से जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार किया है ।

28 अप्रैल को सामान्य अस्पताल चरखी दादरी से गांव दुधवा निवासी जोगेंद्र व मुन्नी लड़ाई झगड़े में घायल होकर PGIMS रोहतक में रैफर होने बारे थाना झोझू कलां में सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलने पर ASI सुरेन्द्र मोहन पुलिस कर्मचारियों के साथ PGIMS रोहतक पहुंचे ।

PGIMS रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में घायल जोगेंद्र और मुन्नी बेड पर हाजिर मिले ।

घायल जोगेन्द्र ने ASI सुरेन्द्र मोहन को शिकायत दी कि उसके ताऊ दिनदयाल का परिवार उनके साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता रहता है ।

28 अप्रैल को सुबह वह और उसकी मां घर पर थे।

उसी समय उसके ताऊ दिनदयाल का पूरा परिवार सुरेन्द्र, सन्दीप, हरीश, मन्जू और अन्जू उनकी दिवार में अपना गेट लगा रहे थे ।

उनको गेट लगाने से मना किया किंतु वे लोग नहीं माने ।

थोड़ी देर बाद ये पांचो अपने हाथों में रापड़ी ओर कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुसे और जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया।

शोर सुनकर उसकी मां मुन्नी उसे बचाने के लिए आई तो उन्होंने उस पर भी कुल्हाड़ी से सिर में वार किया और धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। इसके बाद वे सभी उन्हें मृत समझकर घर से भाग गए।

उसके भाई की लड़की आरजू उन्हें नागरिक अस्पताल दादरी लेकर गई। जहां से PGIMS रोहतक रैफर कर दिया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की ।


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में ASI सुरेन्द्र मोहन ने मामले की घंटा से तफ्तीश की ।

फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य एकत्रित किए ।


वीरवार को ASI सुरेन्द्र मोहन ने आरोपी सुरेन्द्र सिंह निवासी दूधवा को गिरफतार किया ।

आरोपी सुरेन्द्र से उसके प्लॉट में छुपाया हुआ वारदात में प्रयोग किया लकड़ी का टूटा हुआ कुल्हाडी का बिंडा बरामद किया ।

पूछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान, SP लोगेश कुमार ने बांटे प्रशस्ति पत्र

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles