Top 5 This Week

Related Posts

भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार करें विकास परियोजनाएं-सांसद धर्मबीर सिंह

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि विभागीय अधिकारी आगामी 25-30 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं तैयार करें। जिससे कि भविष्य में आम जन को मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से मिलती रहेें।

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह आज कस्बा बाढडा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को बतौर चेयरमैन संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान बाढडा विधायक उमेद पातुवास भी मौजूद रहे।  उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार एसडीएम बाढडा आशीष सांगवान और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। 

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं का खाका आम नागरिकों की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए बनाया जाना चाहिए। अधिकारियों की निगरानी में ग्रामस्तर पर ग्रामसभा की बैठक बुलाई जाए और उसमें करवाए जाने वाले विकास कार्यों की प्रस्तावना बनाई जाए। 

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सबसे पहले पिने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत विभाग से समन्वय स्थापित करके ग्रामीण इलाकों में वाटर बाडी सेंटर बनाए ताकि बरसाती पानी की निकासी में उसमें की जा सके। गांवों में सीमेंट के बिजली के खंबे लगाए जाएं और तारों को व्यवस्थित ढंग से लगाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला की सीमा में बनने वाले या प्रस्तावित प्रत्येक नेशनल हाइवे या स्टेट हाइवे के साथ सर्विस रोड़ व पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोई भी एजेंसी सर्विस रोड व पानी निकासी के प्रावधान के बिना किसी भी सडक़ का डिजाइन ना बनाए। प्रस्तावित एवं नए बनने वाले मार्गों के कारण किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

सांसद ने एक एक करके एजेंडे के अनुसार संबंधित विभागों से कार्यों एवं योजनाओं की चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइवे नंबर 148बी पर दो तीन जगह पर काफी समय से बहुत खराब हालत हैं। उन्होंने अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के अनुसार ग्रामीण विकास के लिए सभी विभागों को एक साथ मंत्रणा करके परियोजना तैयार करनी है। योजना तैयार करने से पहले संबंधित गांव की ग्राम सभा में उसको जरूर स्वीकृत करवा लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ सुखद वातावरण बनाने में हर आमजन सहयोगी बनें इसके लिए सरकार की ओर से लोगों को विभिन्न गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है। बैठक में एजेंडे अनुरूप विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनसेवा को समर्पित होकर विकास कार्य करवा रही है। ऐसे में विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य निर्धारित करते हुए विकासात्मक स्वरूप के साथ जनसेवा में सहभागी बनें। आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाए और जिला में लंबित विकास कार्यों और योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में केंद्र सरकार की इन योजनाओं की हुई विभागीय स्तर पर समीक्षा

लोकसभा सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की विभाग अनुसार समीक्षा करते हुए पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ,दीन दयाल, खेलों इंडिया, प्रधानमंत्री मंत्री खनीज,उपाध्याय योजना सहित अनेक योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा की और प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल ने सांसद को आश्वासन दिया कि उनके दिशा-निर्देश की पालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत जिला में करवाए जा रहे कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

 उन्होंने बताया कि जिले के विकास के लिए सभी योजनाओं पर अमलिजामा पहनाया जा रहा है। जिला में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

  इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, चेयरमैन सुधीर चांदवास , इन्द्र फौगाट,अजय चाहर,पंकज कौशिक दीपक पातुवास, बाढडा सरपंच एसोशिएशन के प्रधान शमसेर पंचगावा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Popular Articles