Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

झोझू-कलियाणा के बीच दर्दनाक हादसा: चलते ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत..

झोझू कलां। बाढड़ा से चरखी दादरी की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह हादसा वीरवार देर रात झोझू कलां और गांव कलियाणा के बीच हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अभिषेक निवासी बाढड़ा के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह देर रात एक अन्य व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर में लकड़ियां लादकर दादरी बेचने जा रहा था।

सफर के दौरान वह चालक के पास ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। जैसे ही वाहन झोझू कलां और कलियाणा के बीच पहुंचा, संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।


घायल अवस्था में उसे तुरंत दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जयवीर ने बताया कि मृतक के भाई सतीश के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

परिवार के अनुसार अभिषेक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।

Read More News….

Popular Articles