चरखी दादरी। जिला पुलिस की सीआईए इकाई ने कलियाणा मोड़ क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ हिरासत में लिया है।
पकड़ा गया युवक करण बताया गया है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव कोंदर का रहने वाला है और फिलहाल झोझू कलां में किसान पाइप फैक्टरी के नजदीक निवास कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम शुक्रवार को महेंद्रगढ़ चौक के आसपास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर एचएसवीपी सेक्टर कलियाणा मोड़ की दिशा में जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और संदिग्ध हुलिए के युवक को काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान युवक की पहचान करण के रूप में हुई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
Read More News….

