Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : 24 घंटे में पानी नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन | रानीला में जल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Charkhi Dadri News : मोहित साहू रानीला ने जानकारी देते हुए बताया कि जल समाधान नहीं हुआ तो किया जाएगा उच्च अधिकारियों का घेराव रानीला गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।

छात्र नेता एवं जिला पार्षद मोहित साहू रानीला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने रानीला जलघर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जलघर में पानी की कमी, जलघर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमराने तथा अवैध रूप से काटे गए पेड़ों को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ते हुए मटका फोड़ प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान मोहित साहू रानीला ने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई गंभीर ध्यान नहीं दे रहे।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि जलघर की हालत भी बदहाल बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जलघर परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है और वहां अवैध रूप से पेड़ों की कटाई भी की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

मोहित साहू रानीला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

Read More ….

Charkhi Dadri News : CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई ललित हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग!

समसपुर गांव में नशे के खिलाफ धरना जारी | विधायक की अपील बेअसर , ग्रामीणों का बड़ा फैसला !


Popular Articles