MP NEWS : मध्यप्रदेश के देवास में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को लेकर विवाद सामने आया है, जहां उनकी पत्नी ने ही उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीजेपी के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के पार्टी की ही एक नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध हैं। इन आरोपों के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
दर्पण सोनी न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंची हैं।दर्पण सोनी ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके पति राजू सोनी का चरित्र ठीक नहीं है और उनका पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ कथित संबंध है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। दर्पण का कहना है कि समझौते के बाद भी उनके पति ने उक्त महिला से संबंध समाप्त नहीं किए और उल्टा उन पर चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला पहले भी थाने तक पहुंच चुका था। उस समय सिटी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और राजू सोनी को 15 दिनों का समय दिया गया था ताकि वे कथित संबंध खत्म कर परिवार के साथ रहें।
लेकिन पत्नी का आरोप है कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।
अब दर्पण सोनी की नई शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू सोनी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का माहौल बन गया है और राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
Read More ….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

