Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की सख्ती: एक सप्ताह में 759 चालान, 9.11 लाख रुपये का जुर्माना

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी जिला पुलिस द्वारा आमजन की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के कुशल मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस ने 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक एक सप्ताह के भीतर व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर कुल 759 चालान किए, जिसके तहत 9,11,500/- रुपये की जुर्माना राशि के चालान काटे गए।

पुलिस द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया कि वाहन चालकों द्वारा सबसे ज्यादा लापरवाही नंबर प्लेट के नियमों, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने में बरती गई।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट / गलत नंबर प्लेट पैटर्न: 244 चालान

बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना: 208 चालान
गलत दिशा में ड्राइविंग (Wrong Side Driving): 55 चालान
अवैध / गलत पार्किंग (Wrong Parking): 47 चालान
निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाना (Overspeeding): 62 चालान
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Without Insurance): 30 चालान
प्रदूषण मानकों का उल्लंघन (Pollution Norms): 25 चालान
अनाधिकृत इंजन/स्ट्रक्चर बदलाव (Alteration): 28 चालान

बिना ड्राइविंग लाइसेंस (Without DL): 24 चालान
बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Without RC): 24 चालान
लेन चेंज: 21 चालान

सड़क हादसों पर लगाम लगाना मुख्य उद्देश्य:
चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सघन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना और जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है।

अक्सर देखने में आता है कि गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने, तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने तथा सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्क करने से गंभीर सड़क हादसे होते हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों का प्रयोग आपराधिक गतिविधियों में होने की संभावना बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष सख्ती बरती है।

जिला पुलिस की आमजन से अपील:
सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने वाहनों पर नियमानुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाएं, हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलें और कभी भी गलत दिशा में ड्राइविंग न करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हमेशा अपडेट रखें।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों की अवहेलना करने वाले और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजनों की हुई स्वास्थ्य जांच; 12 सितंबर

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजनों की हुई स्वास्थ्य जांच; 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

Popular Articles