Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – श्री राम पब्लिक स्कूल कान्हड़ा में श्री 2027 ओलंपियाड का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा लैपटॉप, टैबलेट और साइकिल

Charkhi Dadri News – गांव कान्हड़ा स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षा, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री 2027 ओलम्पियाड – श्री राम एग्जाम ऑफ एक्सुलेंशन का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ’पंडित ललित नारायण शास्त्री जी’ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलकामनाओं के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अमित जाखड़ ने बताया कि

इस ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानना, उनकी बौद्धिक क्षमता विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक सोच, वैचारिक समझ, शैक्षणिक योग्यता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 149/- रूपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी श्री राम पब्लिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.srpskanhra.com के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2027 को किया जाएगा।


ओलंपियाड को विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाने हेतु विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट पुरस्कारों की घोषणा की है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर टैबलेट तथा तृतीय स्थान पर साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को एक घड़ी उपहार स्वरूप दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे प्रोत्साहन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने की भावना विकसित करते हैं।

इस ओलंपियाड की एक विशेष उपलब्धि इसका डिजिटल पंजीकरण एवं परीक्षा प्रबंधन प्लेटफॉर्म है, जिसे अन्वय रोबोटिक्स कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। कंपनी के सह संस्थापक श्री अमित कुमार भी शुभारंभ समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन की स्थिति की जानकारी तथा प्रवेश पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।


कार्यक्रम के दौरान नवरात्रों के पावन अवसर पर विद्यालय की छात्रा राज नंदनी का ओलंपियाड के लिए निःशुल्क पंजीकरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन की इस विशेष पहल ने कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया तथा बालिका शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन का सकारात्मक संदेश दिया। इस शुभारंभ समारोह में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या मंजू सांगवान, प्राथमिक विभाग प्रमुख सुखदीप, विद्यालय गतिविधि प्रभारी सोनू थालोर तथा परीक्षा प्रभारी वीरेंद्र भाम्भू की विशेष उपस्थिति रही।

विद्यालय के चारों सदनों के प्रभारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनमें अरावली सदन की प्रभारी सुदेश कुमारी सिंह, हिमालय सदन की प्रभारी शिवानी, नीलगिरि सदन की प्रभारी मोनिका तथा शिवालिक सदन की प्रभारी जयश्री शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के हेड बॉय हर्ष एवं हेड गर्ल भूमि सहित चारों सदनों के छात्र कप्तान तेजस्वी (अरावली), प्रिया (हिमालय), अंशिका (नीलगिरि) तथा जिया (शिवालिक) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि श्री 2027 ओलम्पियाड का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपनी क्षमताओं को पहचान सकें, आत्मविश्वास विकसित कर सकें तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने, निखारने और सही अवसर प्रदान करने की। इसी प्रेरणादायी संदेश के साथ विद्यालय ने क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

Charkhi Dadri News

Read More….

सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 728 वाहन चालकों के चालान; ₹7.69 लाख से अधिक जुर्माना

Popular Articles