Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ गौसेवा का संकल्प, एडीजे हिमांशु शर्मा ने परिवार सहित किया पूजन

Charkhi Dadri News – श्री कृष्ण सेवा दल के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री कृष्णा गौशाला स्थित नवनिर्मित भैरामदास सत्संग सभागार में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पानीपत में कार्यरत एडीजे हिमांशु शर्मा अपने पिता रविंद्र शर्मा निवासी शाहाबाद मारकंडा तथा परिवार के सदस्यों के साथ गौशाला पहुंचे। पंडित रोहित पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एडीजे हिमांशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, प्रियंका शर्मा, कल्पना शर्मा,

अंबिका शर्मा के हाथों से पूजन संपन्न करवाया तथा परिवार को गौसेवा का संकल्प दिलाया और बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का विशेष महत्व है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम, धैर्य और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं। उनकी आराधना मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य-पथ पर अडिग रहने तथा आत्मबल के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

आध्यात्मिक दृष्टि से मां ब्रह्मचारिणी का संदेश है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों की पवित्रता, व्यवहार की सरलता और कर्मों की श्रेष्ठता में भी प्रकट होती है। पूजन के पश्चात एडीजे हिमांशु शर्मा ने परिवार सहित गौमाता को हरा चारा और मीठा दलिया खिलाकर गौसेवा की। यह सेवा-कार्य करुणा, संवेदना और जीवमात्र के प्रति प्रेम का संदेश देता है। सनातन परंपरा में गौसेवा को पुण्यकारी कार्य माना गया है,

क्योंकि सेवा की भावना मनुष्य के भीतर विनम्रता और परोपकार के संस्कार विकसित करती है। इस अवसर पर श्री कृष्ण सेवा दल के महासचिव रामफल शर्मा ने एडीजे हिमांशु शर्मा और रविंद्र शर्मा को स्मृति चिह्न व लोई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्री कृष्ण सेवा दल द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ करवाई जा रही है। कार्यक्रम में श्री कृष्ण सेवा दल के प्रधान शिवकुमार गर्ग, पंडित रोहतास पुजारी, डॉ. भीष्म शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित शास्त्री, रामावतार मैनेजर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri


Read More….

चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 728 वाहन चालकों के चालान; ₹7.69 लाख से अधिक जुर्माना

Popular Articles